Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : पंचायत चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा फैसला,...

UP News : पंचायत चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा फैसला, बदले इन गांवों के नाम

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। राज्य सरकार ने दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। चुनावी माहौल के बीच यह निर्णय अपनी अलग अहमियत रखता है।

उरमुरा किरार और हाजीपुर ग्राम पंचायतों के नाम बदले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरमुरा किरार का नाम बदलकर हरिनगर करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही हरदोई जिले के विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर अब सियारामपुर के नाम से जानी जाएगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। पोस्ट में बताया गया कि दोनों ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री स्तर से मंजूरी मिल चुकी है।

लखनऊ को नई सांस्कृतिक पहचान देने की योजना

इसी कड़ी में योगी सरकार राजधानी लखनऊ को भी सांस्कृतिक रूप से और समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है। शहर में सात भव्य प्रवेश द्वार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राजधानी में प्रवेश करते ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई देनी चाहिए।

इन विषयों पर आधारित होंगे 7 प्रवेश द्वार

यह प्रस्तावित द्वार संगम, नंदी-गंगा, सूर्य, व्यास, धर्म, कृष्ण और शौर्य जैसे विषयों पर आधारित होंगे। इन द्वारों में प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और बुंदेलखंड की धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक परंपराओं को दर्शाया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments