Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHaryana : सोनीपत में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गांव में वर्दी पहनकर...

Haryana : सोनीपत में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गांव में वर्दी पहनकर जमाता था धौंस

हरियाणा के सोनीपत जिले में पुलिस ने खुद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का इंस्पेक्टर बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है, जिसने हाल ही में पुलिस की वर्दी खरीदकर गांव में दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस को भटगांव के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर गांव में घूम रहा है और लोगों पर रौब झाड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां झज्जर जिले का रहने वाला रणधीर सिंह पुलिस की पूरी वर्दी में मिला। पूछताछ के दौरान उसने खुद को CBI का इंस्पेक्टर बताया, लेकिन जब उससे पहचान और दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर न सिर्फ लोगों पर धाक जमाता था, बल्कि बसों में बिना किराया दिए यात्रा भी करता था। उसने पुलिस को बताया कि वह झज्जर के गांव सेज पहाड़ीपुर का रहने वाला है और भटगांव में अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था। इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रणधीर सिंह पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था। वर्ष 2002 में कैथल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उसे निलंबित किया गया था। बाद में उसे जेल भी जाना पड़ा और उसी मामले के चलते उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

आरोपी ने बताई सच्चाई

आरोपी ने कबूल किया कि उसने महज तीन दिन पहले सोनीपत सिटी थाने के सामने स्थित एक दुकान से पुलिस की वर्दी खरीदी थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने वर्दी किस नियम के तहत खरीदी और क्या इससे पहले भी वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments