Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : UGC के नियमों पर SC ने लगाई रोक,...

UP News : UGC के नियमों पर SC ने लगाई रोक, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने फैसले का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार 29 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना की आत्मा है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायपालिका का हर फैसला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने UGC नियमों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायपालिका का हर फैसला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख

भदरसा दुष्कर्म कांड के आरोपी मोईद खान के बरी होने के सवाल पर डिप्टी CM ने कहा कि न्यायालय का फैसला न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका सरकार सम्मान करती है। वहीं मोईद खान की संपत्ति पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को उन्होंने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया।

कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा

डिप्टी सीएम ने हालिया कैबिनेट बैठक के फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 15 लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना सरकार का बड़ा कदम है। अयोध्या दौरे के दौरान वह विभागीय बैठक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments