Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsMaharashtra : “अजित दादा अमर रहें” के नारे और राजकीय सम्मान के...

Maharashtra : “अजित दादा अमर रहें” के नारे और राजकीय सम्मान के साथ हुआ उपमुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिसर “अजित दादा अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग

विद्या प्रतिष्ठान में आयोजित अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। भावुक माहौल के बीच समर्थकों और कार्यकर्ताओं की आंखें नम नजर आईं।

हादसे में गई थी पांच लोगों की जान

बुधवार को बारामती हवाई अड्डे के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। रनवे से करीब 200 मीटर दूर चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह विमान दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, तभी हादसा हुआ।

कई राजनेता हुए शामिल

अजित पवार के अंतिम संस्कार में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हादसे को राजनीति से न जोड़ें – शरद पवार

NCP के संस्थापक और अजित पवार के चाचा शरद पवार ने इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया और लोगों से अपील की कि इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए।

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे बारामती

अजित पवार जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती आ रहे थे। इस भीषण हादसे में उनके साथ विमान के कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, निजी सुरक्षा अधिकारी विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली की भी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments