Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUttarakhand : 77वें गणतंत्र दिवस का देहरादून में भव्य समारोह, CM धामी...

Uttarakhand : 77वें गणतंत्र दिवस का देहरादून में भव्य समारोह, CM धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

CM धामी ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को याद रखने का अवसर देता है।

News Article Hero Image

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन्हीं महान बलिदानों के कारण आज भारत एक सशक्त और मजबूत गणराज्य के रूप में खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण दोहराया।

जनता को दिया विशेष संदेश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से एक मजबूत लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव पड़ी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments