Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : “कोई भी व्यक्ति कानून और संविधान से ऊपर नहीं”...

UP News : “कोई भी व्यक्ति कानून और संविधान से ऊपर नहीं” – गणतंत्र दिवस पर बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक सभा को संबोधित किया।

राजधानी लखनऊ में हुआ भव्य आयोजन

राजधानी लखनऊ में इस वर्ष गणतंत्र दिवस को विशेष रूप से भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। समारोह में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता के साथ पहली बार देश के नौ राज्यों की संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित इस आयोजन में असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों के 200 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।

सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से सजीं

गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा, लोक भवन, जन भवन समेत राजधानी की सभी प्रमुख सरकारी इमारतों को तिरंगे की झालरों से सजाया गया है। संस्कृति विभाग के देखरेख में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं – CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संविधान अनगिनत ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से बना पवित्र दस्तावेज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून और संविधान से ऊपर नहीं है। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब विकास गांव से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और बिना भेदभाव के न्याय सुनिश्चित होगा, तभी भारत एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बन सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments