Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान, बोले- पहले...

UP News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान, बोले- पहले प्रदेश में डर और दबाव में चलती थी सरकारें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला मथुरा दौरा है। यहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

यमुना एक्सप्रेसवे की तारीफ की

दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचने के अनुभव को साझा करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि सफर के दौरान ऐसा महसूस हुआ मानो किसी आधुनिक विदेशी शहर में प्रवेश कर रहे हों। उन्होंने इसे राज्य में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास का उदाहरण बताया।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि यह सपना सामूहिक प्रयास से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, मजदूर और युवा वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। VB-G Ram Ji योजना के माध्यम से मजदूरों को 125 दिन का रोजगार देकर उनके सम्मान को बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बताया – नितिन नबीन

अपने संबोधन में नितिन नबीन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला मथुरा दौरा है। उन्होंने पवित्र कृष्ण नगरी को नमन करते हुए कहा कि अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत इस धार्मिक भूमि से होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बताया।

पहले सरकारें डर से चलती थीं – नितिन नबीन

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में डर और दबाव के माहौल में सरकारें चलती थीं, लेकिन आज लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मत से सरकार बनती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की और युवाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments