Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे’, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को दी कड़ी चेतावनी
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे’, डोनाल्ड ट्रंप...

अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे’, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को दी कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर कनाडा चीन के साथ किसी भी तरह की ट्रेड डील करता है, तो अमेरिका कनाडाई सामानों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर तीखा तंज कसा और उन्हें “अमेरिका का गवर्नर” बताया। गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कह चुके हैं। ट्रंप ने लिखा, “अगर गवर्नर कार्नी यह सोचते हैं कि वे कनाडा को चीन के लिए एक ‘ड्रॉप-ऑफ पोर्ट’ बना देंगे, जहां से चीनी सामान अमेरिका भेजा जाएगा, तो वे बड़ी गलतफहमी में हैं।”

‘चीन कनाडा को पूरी तरह निगल जाएगा’

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन कनाडा को पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने कहा, “चीन कनाडा के व्यवसाय, सामाजिक ताने-बाने और जीवनशैली को नष्ट कर देगा। वह देश को पूरी तरह निगल जाएगा।

चीन से डील हुई तो 100% टैरिफ तय

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई भी समझौता किया, तो अमेरिका में आने वाले सभी कनाडाई उत्पादों पर तुरंत 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा।

कार्नी की टिप्पणी के बाद भड़के ट्रंप

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे वक्त आई है, जब उत्तर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है। इससे पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट का विरोध करने पर कनाडा की आलोचना की थी। ट्रंप का दावा है कि यह परियोजना कनाडा की सुरक्षा में भी मददगार होती। दरअसल, दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान प्रधानमंत्री कार्नी ने बिना नाम लिए बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर दबाव बनाने की आलोचना की थी। इसी बयान के बाद ट्रंप का गुस्सा फूटा और उन्होंने कार्नी को शांति बोर्ड में शामिल होने का न्योता भी वापस ले लिया।

चीनी ईवी पर कनाडा ने घटाया टैरिफ

इसी महीने कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करने के बदले कनाडाई कृषि उत्पादों पर टैक्स घटाने का समझौता किया था। ट्रंप ने पहले कहा था कि इस तरह की ट्रेड डील करना कार्नी के लिए सही कदम होता, लेकिन अब उन्होंने इसे अमेरिका के हितों के खिलाफ बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments