Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
आसमान में अटका राष्ट्रपति ट्रंप का विमान... जा रहा था दावोस बीच में आई तकनीकी खराबी
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआसमान में अटका राष्ट्रपति ट्रंप का विमान... जा रहा था दावोस बीच...

आसमान में अटका राष्ट्रपति ट्रंप का विमान… जा रहा था दावोस बीच में आई तकनीकी खराबी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान दावोस (स्विट्जरलैंड) के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वॉशिंगटन लौट आया। व्हाइट हाउस ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी पाए जाने के बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट के अनुसार, टेकऑफ के बाद क्रू को विमान में एक मामूली इलेक्ट्रिकल खराबी का पता चला, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस लाने का निर्णय लिया गया।

दूसरे विमान से रवाना हुए ट्रम्प

तकनीकी जांच के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प थोड़ी देर बाद दूसरे विमान से दावोस के लिए रवाना हो गए। वे स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भाग लेंगे, जहां वे वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

चार दशक पुराने एयर फोर्स वन का हो रहा इस्तेमाल

फिलहाल राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए बोइंग 747-200B विमान का उपयोग एयर फोर्स वन के रूप में किया जा रहा है। इस बेड़े में शामिल दोनों विमान करीब 40 साल पुराने हैं। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग नए एयर फोर्स वन तैयार कर रही है, लेकिन यह परियोजना लंबे समय से देरी का शिकार है।

ग्रीनलैंड के मुद्दे पर बोलेंगे ट्रम्प

राष्ट्रपति ट्रम्प बुधवार शाम करीब 7 बजे ग्रीनलैंड के भविष्य से जुड़े एजेंडे पर वैश्विक समुदाय को संबोधित करेंगे। यह भाषण ऐसे समय पर हो रहा है, जब दुनिया व्यापार युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रही है।

WEF में उच्चस्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी

WEF में अपने भाषण के बाद ट्रम्प एक विशेष उच्चस्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगे। इसमें भारत के सात प्रमुख कारोबारी नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिससे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर भी चर्चा की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments