Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने बुलाई हरियाणा BJP...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने बुलाई हरियाणा BJP की बैठक, CM सैनी समेत संगठन मंत्री होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद नितिन नबीन ने हरियाणा बीजेपी की पहली अहम बैठक बुला ली है। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत संगठन मंत्री शामिल होंगे।

संगठन और सियासी हालात पर होगी चर्चा

बैठक में हरियाणा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा में पार्टी नेताओं के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान और बयानबाजी को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष फीडबैक लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी।

मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के बारे में दी जानकारी

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हरियाणा नेताओं की पहली औपचारिक बैठक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। फिलहाल मोहन लाल बड़ौली कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वरिष्ठ नेताओं से जल्द होगी बातचीत

मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के मंत्रियों और पार्षदों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व मंत्री अभय यादव से भी जल्द बातचीत की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments