Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का हुआ ऐलान, नितिन नबीन के हाथों में आई पार्टी की कमान
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का हुआ ऐलान, नितिन नबीन के हाथों...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का हुआ ऐलान, नितिन नबीन के हाथों में आई पार्टी की कमान

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए हैं और 45 वर्ष की उम्र में वे भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।

सोमवार को हुआ था नामांकन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 नामांकन दाखिल किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। नामांकन वापसी के बाद मैदान में केवल नितिन नबीन का नाम बचा।

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुरूप, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई है।

वरिष्ठ नेताओं ने जताई खुशी

नितिन नबीन के चयन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है, जो पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक संस्कृति को दिखाता है। वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की भाजपा की परंपरा बताया। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व परिवारवाद से नहीं, बल्कि योग्यता और परिश्रम से तय होता है। नामांकन के दौरान भाजपा मुख्यालय में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

राजनीतिक सफर और संगठनात्मक अनुभव

नितिन नबीन दिवंगत भाजपा नेता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2010 से वे बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। बिहार सरकार में वे सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक स्तर पर भी उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा सहित कई अहम दायित्व निभाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments