Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई...

देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के कामाख्या जंक्शन तक चलेगी और लंबी दूरी की रेल यात्रा को नया आयाम देगी।

3,250 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की दी सौगात

मालदा में आयोजित एक प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चार अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी

इसके अलावा पीएम मोदी ने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना किया। ये ट्रेनें उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ेंगी, जिससे आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

स्लीपर वंदे भारत की कितनी होगी रफ्तार ?

अब तक चल रही वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार सुविधा थी, लेकिन पहली बार स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। इसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि इसे 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरह आधुनिक है और इसमें यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह ट्रेन किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव देगी और लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाएगी।

आरामदायक बर्थ से सफर होगा बेहतर

ट्रेन के बर्थ एर्गोनॉमिक डिजाइन पर आधारित हैं, जिन्हें आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा ट्रेन में कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो 99 प्रतिशत तक कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। इसके आलावा यात्रियों को साफ चादरें और तौलिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम

आपात स्थिति के लिए ट्रेन में इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट लगाई गई है, जिससे यात्री सीधे ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट से संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए ट्रेन में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराए की जानकारी भी जारी की है। हावड़ा–गुवाहाटी मार्ग पर इस ट्रेन के किराए इस प्रकार होंगे 1AC में सफर करने वाले लोगों को 3,600 रुपये, 2AC में सफर करने वाले लोगों को 3,000 रुपये और 3AC में सफर करने वाले लोगों को 2,300 रुपये की टिकट खरीदनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments