Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
कौन है नितिन नबीन, जो बनेंगे सबसे कम उम्र में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? देखें पूरी लिस्ट कौन कब और कितनी उम्र में बना था राष्ट्रीय अध्यक्ष
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकौन है नितिन नबीन, जो बनेंगे सबसे कम उम्र में बीजेपी के...

कौन है नितिन नबीन, जो बनेंगे सबसे कम उम्र में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? देखें पूरी लिस्ट कौन कब और कितनी उम्र में बना था राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने कुछ महीने पहले बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। हलांकि राजनीतिक गलियारों में फिर से नितिन नबीन को लेकर चर्चा तेज हो गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि BJP की ओर से इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना तय माना जा रहा है। हालांकि औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

2006 से राजनीति में सक्रिय

नितिन नबीन ने वर्ष 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2010 से 2025 तक वे लगातार बांकीपुर सीट से जीत दर्ज करते आए हैं।

पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि

नितिन नबीन की राजनीति में एंट्री पारिवारिक विरासत से जुड़ी मानी जाती है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के शुरुआती दौर के नेताओं में शामिल रहे और कई बार विधायक भी रहे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने उस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। नितिन नबीन का जन्म मई 1980 में रांची झारखंड में हुआ। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक वे पटना के टेलर रोड इलाके के निवासी हैं। उन्होंने 1996 में पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से मैट्रिक और 1998 में दिल्ली के CSKM पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

देखें कौन कब और कितनी उम्र में बना था राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा मोर्चा से मंत्री पद तक का सफर

नितिन नबीन 2016 से 2019 तक बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्हें पहली बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बनाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments