Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
UP News : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर: कई जिलों में स्कूल बंद, कहीं बदला समय, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर: कई...

UP News : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर: कई जिलों में स्कूल बंद, कहीं बदला समय, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती सर्दी और घने कोहरे का असर अब स्कूलों पर साफ नजर आने लगा है। बच्चों की सेहत को देखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं, जबकि कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारियों के आदेश के अनुसार कई स्थानों पर शनिवार तक स्कूल बंद रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण छुट्टी रहेगी। यदि मौसम में सुधार होता है तो सोमवार से स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है।

इन जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

भीषण ठंड को देखते हुए बदायूं, बरेली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों की छुट्टी 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। 18 जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी के आदेश को बीएसए द्वारा सभी स्कूलों को भेज दिया गया है। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पीलीभीत में 12वीं तक स्कूल बंद

पीलीभीत में सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में 16 और 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। आदेश के सख्त पालन के निर्देश दिए गए हैं।

बदायूं में आठवीं तक स्कूलों पर ताला

बदायूं जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। 18 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल स्वतः बंद रहेंगे।

लखनऊ में 16 जनवरी से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

राजधानी लखनऊ में शीतकालीन अवकाश के बाद 16 जनवरी से प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। प्राइमरी स्कूल 28 दिसंबर से बंद थे, जिनमें 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश शामिल रहा। 24 जनवरी से बच्चों की द्वितीय सत्र की परीक्षाएं शुरू होंगी, वहीं इसी महीने निपुण एसेसमेंट भी आयोजित किया जाएगा।

शाहजहांपुर में बदला स्कूलों का समय

शाहजहांपुर में घने कोहरे और 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरे न्यूनतम तापमान को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से खोले जाएंगे। ठंड का असर बच्चों और यातायात दोनों पर साफ दिखा। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments