Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए CM मान, स्पष्टीकरण के बारे में खुद दी जानकारी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए CM मान,...

Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए CM मान, स्पष्टीकरण के बारे में खुद दी जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए। करीब 40 मिनट तक चली इस पेशी के दौरान मुख्यमंत्री पूरी विनम्रता के साथ जत्थेदार के सामने जमीन पर बैठकर हाथ जोड़े नजर आए।

पेशी के बाद अकाल तख्त परिसर से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से यह बात रखी है कि सोशल मीडिया पर यह गलत धारणा बनाई जा रही है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रहे हैं। सीएम ने कहा, “मैंने अकाल तख्त के सामने मत्था टेका है। न मेरी ऐसी कोई नीयत है और न ही हैसियत कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं।”

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई ?

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो को फर्जी करार दिया है और कहा कि उसकी निष्पक्ष जांच किसी भी एजेंसी या लैब से करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी बात और लोगों की भावनाएं रखने के बाद उन्हें मानसिक शांति और संतुष्टि मिली है।

इस बीच अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है, जिसमें गोलक से जुड़ा मामला भी शामिल है। जत्थेदार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को संज्ञान में लिया गया है और आने वाले दिनों में पांच सिंह साहिबानों की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा।

वीडियो की जांच के लिए मांगे गए दो लैब के नाम

जत्थेदार ने बताया कि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए मुख्यमंत्री से दो लैब के नाम मांगे गए हैं, जहां इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री अकाल तख्त साहिब किसी के प्रति कोई बैर नहीं रखता और सिख मर्यादाओं व सिद्धांतों की रक्षा ही उसका उद्देश्य है।

12 बजे श्री अकाल तख्त के सामने पेश हुए CM मान

निर्धारित समय दोपहर 12 बजे का था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करीब साढ़े 11 बजे ही अकाल तख्त सचिवालय पहुंच गए थे। वह नंगे पांव, सिर झुकाकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले मत्था टेका। इसके बाद वह काले रंग के दो बैग लेकर-जिनमें कथित सबूत थे-अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments