Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : CM भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में...

Punjab : CM भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में दिया स्पष्टीकरण

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके पूर्व बयानों को लेकर जत्थेदार साहिब को पूरा स्पष्टीकरण दे दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर यह गलत धारणा बनाई जा रही थी कि वह अकाल तख्त को चुनौती दे रहे हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सीएम ने कहा कि उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में मत्था टेका है और जत्थेदार को बताया है कि उनके मन में संस्था के प्रति पूर्ण सम्मान है।

मिली मानसिक शांति

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब आगे इस मामले में जो भी निर्देश या फैसला होगा, उसकी जानकारी उन्हें दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष और मानसिक शांति मिली है कि वे लोगों की भावनाओं को लिखित रूप में और अपने स्पष्टीकरण के जरिए जत्थेदार के समक्ष रख सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह वीडियो पूरी तरह से नकली है और उस पर किसी भी तरह का स्पष्टीकरण देना उचित नहीं है, यह बात उन्होंने जत्थेदार को भी स्पष्ट रूप से बता दी है।

जत्थेदार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा

इस बीच श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भी इस पूरे मामले को लेकर दोपहर 1:30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है। निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सुबह करीब 11:30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंच गए थे। इसके कुछ देर बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज भी वहां पहुंचे। पेशी से पहले मुख्यमंत्री नंगे पैर, सिर झुकाकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेकने के बाद काले रंग के दो बैग, जिनमें सबूत बताए जा रहे हैं, लेकर अकाल तख्त सचिवालय गए।

पेशी के दौरान मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने बताया कि बैठक के समय केवल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जत्थेदार ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बातचीत हुई और मुख्यमंत्री वही दस्तावेज व सबूत लेकर आए थे, जिनकी मांग अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से की गई थी।

यह भी पढ़ें : भारत के पड़ोसी देश समेत कुल 75 देशों के वीजा पर अमेरिका ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments