Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...बुराड़ी में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...बुराड़ी में मुठभेड़ के...

Delhi : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…बुराड़ी में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को दबोच लिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल भी फायरिंग की चपेट में आ गया। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी पश्चिम विहार स्थित आर.के. फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर के एक कारोबारी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटनाओं में शामिल थे। इन वारदातों के बाद से ही आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली गुप्त सूचना

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश हिरणकी मोड़ के आसपास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है।

जिम में फायरिंग कर मांगी थी रंगदारी

पुलिस के अनुसार, यही दोनों आरोपी 13 और 14 जनवरी की रात पश्चिम विहार के आर.के. फिटनेस जिम पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटना में शामिल थे। इसके बाद उसी रात वेस्ट विनोद नगर में एक बिजनेसमैन पर भी गोली चलाई गई थी।

इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी इसी गैंग के लिए काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, EWS आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments