Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब में CM भगवंत सिंह मान की पेशी, जत्थेदार के सामने दे रहे हैं स्पष्टीकरण
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : श्री अकाल तख्त साहिब में CM भगवंत सिंह मान की...

Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब में CM भगवंत सिंह मान की पेशी, जत्थेदार के सामने दे रहे हैं स्पष्टीकरण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज, 15 जनवरी को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। उनकी पेशी दोपहर 12 बजे तय की गई है। खास बात यह है कि यह पेशी का समय चौथी बार बदला गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मुख्यमंत्री की पेशी के लिए अपनी सहमति दे दी है।

पेशी से पहले बदला गया समय

इससे पहले मुख्यमंत्री को सुबह 10 बजे बुलाया गया था। बाद में जत्थेदार की ओर से समय बदलकर दोपहर बाद 4:30 बजे तय किया गया। गुरुवार सुबह सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री 11 से 11:30 बजे के बीच पेश होंगे, लेकिन अब एक बार फिर समय में बदलाव करते हुए दोपहर 12 बजे का वक्त तय किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सबसे पहले अमृतसर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे गोल्डन टेंपल परिसर के लिए रवाना होंगे। इस पूरे कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

इन मुद्दों पर तलब किए गए हैं CM मान

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मुख्यमंत्री को एक आपत्तिजनक वीडियो, गोलक से जुड़े मामलों और अन्य सिख मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर तलब किया है। इन्हीं विषयों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतधारी सिख नहीं हैं। इसी कारण वे अकाल तख्त की फसील के भीतर पेश होने के बजाय सचिवालय में उपस्थित होकर सभी आरोपों और मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगे।

अकाल तख्त में तलब होने वाले चौथे CM

भगवंत सिंह मान ऐसे चौथे मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया है। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी अकाल तख्त के समक्ष पेश हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…बुराड़ी में मुठभेड़ के बाद...

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments