Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : दिल्लीवासियों को मिला तोहफा...CM रेखा गुप्ता ने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi : दिल्लीवासियों को मिला तोहफा...CM रेखा गुप्ता ने 81 नए आयुष्मान...

Delhi : दिल्लीवासियों को मिला तोहफा…CM रेखा गुप्ता ने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन

मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के नागरिकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया, जिससे दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

घर के पास मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा – CM रेखा गुप्ता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि इन नए केंद्रों से दिल्लीवासियों को अब अपने घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने आगे कहा कि अब लोगों को छोटी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

दिल्ली में 319 आयुष्मान आरोग्य मंदिर – CM रेखा गुप्ता

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तक दिल्ली में 238 आयुष्मान आरोग्य मंदिर थे, जो अब बढ़कर 319 हो गए।

बड़े अस्पतालों पर घटेगा दबाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों की तरह काम करेंगे और राजधानी की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ की हड्डी साबित होंगे। इन केंद्रों के माध्यम से बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा, और लोग नजदीकी इलाकों में ही उपचार पा सकेंगे।

1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लक्ष्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में कुल 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि यह योजना दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य रोडमैप का हिस्सा है और आने वाले महीनों में और केंद्र खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने साझा किए आंकड़े

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त डॉक्टर परामर्श, दवाएं और जांच की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा केंद्रों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, योग और पोषण से जुड़ी सलाह भी उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments