Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab- Chandigarh में शीतलहर-घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab- Chandigarh में शीतलहर-घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, IMD ने जारी किया...

Punjab- Chandigarh में शीतलहर-घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस सीजन में पहली बार नवांशहर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगह विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसी को देखते हुए आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की यह स्थिति फिलहाल बनी रहने की संभावना है। हालांकि, आज से पंजाब के स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में बच्चों और अभिभावकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

6 जिलों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और मानसा में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विजिबिलिटी बेहद कम

अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो मीटर, लुधियाना में 20 मीटर, बठिंडा में 500 मीटर, फरीदकोट में 50 मीटर और पटियाला में 40 मीटर दर्ज की गई। लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति रही, जबकि गुरदासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया।

18-19 जनवरी को हल्की बारिश के आसार

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 16 और 17 जनवरी को पहाड़ों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 18 और 19 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार और धूप निकलने के आसार हैं।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

15 जनवरी: कई जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा, दक्षिण-पश्चिमी जिलों में शीतलहर की संभावना। बारिश नहीं।
16 जनवरी: अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, मौसम शुष्क रहेगा।
17 जनवरी: फिर से घना कोहरा छा सकता है, मौसम सूखा रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments