Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब में शाम साढ़े 4 बजे में पेश होंगे CM मान, देंगे अपना स्पष्टीकरण
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : श्री अकाल तख्त साहिब में शाम साढ़े 4 बजे ...

Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब में शाम साढ़े 4 बजे में पेश होंगे CM मान, देंगे अपना स्पष्टीकरण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 15 जनवरी को अमृतसर स्थित अकाल तख्त में पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में अकाल तख्त सचिवालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार अब मुख्यमंत्री मान सुबह 10 बजे की बजाय उसी दिन शाम 4:30 बजे अकाल तख्त पहुंचेंगे।

दरअसल, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए कुछ बयानों और सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक मान को सुबह पेश होना था, लेकिन बाद में उनके बयान को ध्यान में रखते हुए समय में संशोधन किया गया।

15 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी कार्यक्रम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले कहा था कि 15 जनवरी को अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं होंगे और अकाल तख्त में पेश होना प्राथमिकता देंगे। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त सचिवालय ने पेशी का समय बदलने का निर्णय लिया।

सचिवालय में पेश होने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वह अकाल तख्त में नंगे पांव जाएंगे। साथ ही उन्होंने जत्थेदार से आग्रह किया था कि यदि वह सबूतों के साथ गोलक के हिसाब-किताब पर अपना पक्ष रखें, तो पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए।

हालांकि, इस मांग को लेकर अब तक जत्थेदार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील (परिक्रमा स्थल) के बजाय सचिवालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका करेगा ईरान पर अटैक! ट्रंप के हाथ लगी ईरान की खुफिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments