Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : हफ्ते में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में कराया गया भर्ती
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi : हफ्ते में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,...

Delhi : हफ्ते में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में कराया गया भर्ती

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह दो बार बेहोशी की शिकायत के बाद सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने उनकी विस्तृत जांच के लिए एमआरआई कराने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में जाते समय दो बार बेहोशी का सामना करना पड़ा। इसके बाद एहतियातन उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखते हुए भर्ती करने की सलाह दी।

पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान हुई ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब जगदीप धनखड़ को इस तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कच्छ के रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वे बेहोश हो चुके हैं। उस समय वे उपराष्ट्रपति के रूप में विभिन्न आयोजनों में शामिल होने गए थे।

तबियत खराब के कारण उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन सामने आया था, जिसने राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया। मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई 2025 को हुई थी। उसी रात उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर उनके इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की गई।

इसी बीच हाल ही में यह भी सामने आया कि इस्तीफे के करीब पांच महीने बीत जाने के बावजूद पूर्व उपराष्ट्रपति को सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में उन्होंने 22 अगस्त को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर पूर्व उपराष्ट्रपतियों को मिलने वाले आधिकारिक आवास की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : हिसार में ग्रामीण बैंक में हुई लाखों की चोरी, चोरों ने दीवार काटकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments