Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसंसद के बजट सत्र की तारीख तय, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय...

संसद के बजट सत्र की तारीख तय, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों-लोकसभा और राज्यसभा को 2026 के बजट सत्र के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है।

किरण रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक होगा।

29 और 31 जनवरी को नहीं होगी बैठक

कार्यक्रम के मुताबिक, 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। इसके बाद 30 जनवरी को संसद की बैठक होगी, जिस दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी को भी लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी।

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026, रविवार को पेश किया जा सकता है। राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद की कार्यवाही 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद संसद की बैठक 9 मार्च को फिर से शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा।

लगातार नौवां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

अधिकारियों के अनुसार, आम तौर पर संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद आने वाले सप्ताहांत को देखते हुए इस बार सत्र 2 अप्रैल को ही समाप्त किया जाएगा। इस बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा सरकार ने वर्ष 2017 के बाद से बजट पेश करने की तारीख 1 फरवरी को ही बरकरार रखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments