Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsक्या एक फोन कॉल न करना ट्रंप को ईगो पर लगा ?...

क्या एक फोन कॉल न करना ट्रंप को ईगो पर लगा ? भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा खुलासा

लंबे समय से भारत और अमेरिका के बीच अटके हुए ट्रेड डील पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि भारत के साथ हमारी ट्रेड डील किसी नीति विवाद के कारण नहीं रुकी हुई है। PM मोदी द्वारा ट्रंप को फोन न करना मुख्य वजह थी। इसे, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईगो पर ले लिया।

हॉवर्ड लुटनिक ने किया दावा

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चाहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी खुद उनसे बात कर ट्रेड डील को तय करें। हालांकि ऐसा ना करने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ईगो पर ले लिया।

विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

हॉवर्ड लुटनिक द्वारा कही गई बात पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 2025 में 8 बार बात हो चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि “हमने ये रिमार्क्स देखे हैं। भारत और अमेरिका फरवरी 13, 2025 से ही बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर कमिटेड हैं। कई राउंड नेगोशिएशन हो चुके हैं और कई बार हम डील के करीब पहुंचे। रिपोर्टेड रिमार्क्स में इन डिस्कशंस की कैरेक्टराइजेशन सही नहीं है।’

आधिकारिक बातचीत जारी – विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि ‘भारत दो कॉम्प्लिमेंट्री इकोनॉमीज के बीच म्यूचुअली बेनिफिशियल डील पर कमिटेड है। वैसे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप 2025 में 8 बार फोन पर बात कर चुके हैं, जिसमें हमारी वाइड रेंजिंग पार्टनरशिप के अलग-अलग ऐस्पेक्ट्स कवर हुए।’ फिलहाल दोनों देशों के बीच नेगोशिएशन जारी है।

दूसरे देशों के साथ हुई डील – हॉवर्ड लुटनिक

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत द्वारा इस डील में देरी करने की वजह से अन्य देशों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने सोचा था कि डील पहले भारत के साथ होगी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कॉल न करने की वजह से हमने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ ट्रेड डील कर ली।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments