Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
भारत पर ट्रंप लगाएंगे 500% तक टैरिफ! ट्रंप ने बिल को दी मंजूरी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारत पर ट्रंप लगाएंगे 500% तक टैरिफ! ट्रंप ने बिल को दी...

भारत पर ट्रंप लगाएंगे 500% तक टैरिफ! ट्रंप ने बिल को दी मंजूरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे अहम बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से तेल और यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। इस बिल के लागू होने के बाद भारत और चीन जैसे देशों पर अमेरिकी टैरिफ में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ मामलों में यह शुल्क 500 फीसदी तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। यह कदम यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

अगले हफ्ते संसद में हो सकती है वोटिंग

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि ट्रंप के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही और अगले हफ्ते इस बिल पर संसद में वोटिंग कराई जा सकती है।

रूस से तेल खरीदने वालों पर सख्ती

यह बिल लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने संयुक्त रूप से पेश किया है। इसके तहत उन देशों पर कार्रवाई का प्रावधान है, जो जानबूझकर रूस से तेल और यूरेनियम की खरीद जारी रखे हुए हैं। अमेरिका का तर्क है कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मिलती है।

भारत, चीन और ब्राजील पर बढ़ेगा दबाव

सीनेटर ग्राहम के अनुसार, इस कानून के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव बनाने की अतिरिक्त शक्ति मिल जाएगी, ताकि वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करें। गौरतलब है कि पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया था। इसके अलावा रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भी लगाया गया था, जिससे कुछ भारतीय सामानों पर कुल शुल्क 50 फीसदी तक पहुंच गया था। इस फैसले के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तल्खी देखने को मिली थी।

चीन के साथ भी टैरिफ वॉर

अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही टैरिफ युद्ध जारी है। अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 145 फीसदी तक टैक्स लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 125 फीसदी शुल्क लगा दिया है। इससे दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया है।

भारत को लेकर ट्रंप के सख्त संकेत

हाल के दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर भी कड़े संकेत दिए हैं। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि वह खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा, “पीएम मोदी अच्छे आदमी हैं, लेकिन मुझे खुश रखना जरूरी था। हम बहुत जल्दी टैक्स बढ़ा सकते हैं।”

चावल पर भी टैक्स की धमकी

पिछले महीने ट्रंप ने भारतीय चावल पर नया टैक्स लगाने की चेतावनी भी दी थी। यह बयान उस समय आया, जब व्हाइट हाउस में अमेरिकी किसानों ने भारत, चीन और थाईलैंड पर सस्ते दामों पर अनाज बेचकर अमेरिकी बाजार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

भारत-अमेरिका बातचीत अटकी

फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चल रही व्यापार वार्ता ठप पड़ी हुई है। अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करे, जबकि भारत सरकार साफ कर चुकी है कि वह अपने किसानों और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। अगर यह बिल संसद से पास हो जाता है, तो भारत-अमेरिका और चीन-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments