Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUttarakhand : मसूरी की LBSNAA में एक युवक फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर...

Uttarakhand : मसूरी की LBSNAA में एक युवक फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर पहुंचा, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के मसूरी स्थित देश की शीर्ष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्था लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में एक युवक फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर सिविल सेवा प्रशिक्षण के लिए पहुंच गया।

अधिकारियों को हुआ शक

अकादमी प्रशासन को जब उसके दस्तावेजों पर शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत सत्यापन कराया। जांच में पता चला कि रिजल्ट और पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद अकादमी ने तत्काल मसूरी पुलिस को सूचना दी और जांच शुरू की गई।

बिहार का युवक हुआ ठगी का शिकार

बता दें कि युवक की पहचान बिहार के सारण जिले निवासी पुष्पेश सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। अधिकारियों के अनुसार, पुष्पेश इस मामले में ठगी का शिकार हुआ है। उसे कुछ लोगों ने झांसे में लेकर नकली पत्र बनवाया और सिविल सेवा में सेलेक्ट होने का भ्रम दिया।

व्हाट्सऐप के जरिए हुई ठगी

पुलिस के मुताबिक, पुष्पेश की मुलाकात गुरुग्राम में कुछ लोगों से हुई थी जिन्होंने दावा किया कि वे उसे UPSC परीक्षा और इंटरव्यू पास कराने में मदद करेंगे। इन लोगों ने उससे दो किस्तों में कुल ₹27,564 वसूले पहले ₹13,000 नकद और ₹14,564 UPI के जरिए लिया। इसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर फर्जी रिजल्ट भेज दिया, जिसमें लिखा था कि वह सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुआ है और उसे LBSNAA मसूरी में प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट करना है।

अकादमी पहुंचते ही खुला फर्जीवाड़ा

पुष्पेश अपने माता-पिता और जरूरी दस्तावेजों के साथ मसूरी पहुंच गया और प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट किया। जब उसने अपने चयन से जुड़ा पत्र दिखाया तो अकादमी प्रशासन को संदेह हुआ। दस्तावेजों की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया कि रिजल्ट और कॉल लेटर पूरी तरह जाली हैं।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पुष्पेश से पूछताछ कर और ठगी से जुड़ी पूरी जानकारी जुटा रही है। युवक ने बताया कि उसे नहीं पता था कि चयन पत्र नकली है और वह वास्तव में प्रशिक्षण के लिए ही आया था। पुलिस ने पुष्पेश की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments