Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसाल के पहले दिन जेब पर महंगाई की मार, LPG सिलेंडर की...

साल के पहले दिन जेब पर महंगाई की मार, LPG सिलेंडर की कीमत में आया बड़ा उछाल

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो पर लागू की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलो की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

111 रुपये की बढ़ोतरी

तेल विपणन कंपनियों ने नए साल पर कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये यानी लगभग 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये का हो गया है। यह जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

दिसंबर में सस्ता हुआ था सिलेंडर

दिसंबर 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,580.50 रुपये थी। उससे पहले दिसंबर में 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। इस बार की बढ़ोतरी से होटल, रेस्त्रां और ढाबों जैसे कारोबारों पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि ये व्यवसाय मुख्य रूप से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं।

घरेलू रसोई गैस की कीमत सामान्य

तेल कंपनियों ने जानकारी दी है कि देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। वहीं घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को संशोधन किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments