Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsनए साल का जश्न मनाने Hill Station पर पहुंचे पर्यटक, बर्फ की...

नए साल का जश्न मनाने Hill Station पर पहुंचे पर्यटक, बर्फ की चादर से ढका सोनमर्ग

दुनिया में नए साल का उत्साह है और हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ठंड भी अपने पांव पसार रही है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार दोपहर बाद कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सफेद परत बिछते ही नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों और स्थानीय पर्यटन उद्योग में उत्साह का माहौल बन गया है।

बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन तौर पर कई अहम पर्वतीय मार्गों पर यातायात रोक दिया है। इनमें किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी, बांदीपोरा-गुरेज और कुपवाड़ा-करनाह मार्ग शामिल हैं।

कब तक चलेगा बारिश-बर्फबारी का दौर ?

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के साथ-साथ सोनमर्ग, गुरेज, तुलैल, राजदान पास और कुपवाड़ा के माछिल सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ गिरने की खबर है।

तापमान में आई गिरावट

  • बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
  • गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री और न्यूनतम -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • पहलगाम में दिन का तापमान 9.0 डिग्री, जबकि श्रीनगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जम्मू में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि अन्य इलाकों पहलगाम -1.2, श्रीनगर 1.0, भद्रवाह 3.8, बनिहाल 5.0 और बटोत में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यात्रियों को राहत के लिए बढ़ाई गई विशेष ट्रेनों की अवधि

नए साल के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक अहम फैसला लिया है। विशेष आरक्षित ट्रेन 04081/04082 के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है।

अब नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04081 पहले तय 31 दिसंबर की बजाय 4 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 04082 अब 1 जनवरी के बजाय 5 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नए साल का जश्न मनाने Hill Station पर पहुंचे पर्यटक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments