Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHaryana : CM नायब सिंह सैनी ने तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर में...

Haryana : CM नायब सिंह सैनी ने तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार देर शाम धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर के समीप स्थित यह मंदिर अब उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देकर पूरी मानवता को मार्गदर्शन दिया, उसी पावन भूमि पर अब भगवान विष्णु के दर्शन का सौभाग्य मिलना एक अद्भुत और ऐतिहासिक संयोग है, जो उत्तर भारत के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है।

वैकुंठ एकादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु के गर्भगृह की परिक्रमा की और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने माता लक्ष्मी देवी और गोड्डा देवी के भी दर्शन किए। मंदिर के अर्चक स्वामी जी हर्षा और शेषु स्वामी ने मुख्यमंत्री को वैकुंठ एकादशी के महत्व और गर्भगृह से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैकुंठ एकादशी को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की आराधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। इसे मोक्षदा एकादशी या पौष पुत्रदा एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और वर्ष में एक बार इसी दिन वैकुंठ के द्वार खुलते हैं, जिससे भक्तों को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति अर्थात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी दिन मधु और कैटभ नामक राक्षसों को वैकुंठ द्वार खोलकर मुक्ति प्रदान की थी, तभी से इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के तिरुपति जैसे प्रमुख मंदिरों में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और अब उत्तर भारत में भी वैकुंठ द्वार दर्शन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ होने लगा है।

इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, संगठन सचिव राहुल राणा, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, जिला परिषद उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, सरपंच एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र खैरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments