Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पुतिन को नींद में उड़ाने की साजिश नाकाम! 91 ड्रोन से रूसी राष्ट्रपति आवास पर हमला
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुतिन को नींद में उड़ाने की साजिश नाकाम! 91 ड्रोन से रूसी...

पुतिन को नींद में उड़ाने की साजिश नाकाम! 91 ड्रोन से रूसी राष्ट्रपति आवास पर हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस-यूक्रेन जंग की आग और भड़क उठी है। युद्ध के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बड़े ड्रोन हमले की साजिश रची गई थी, जिसे रूस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

रूस का दावा है कि 28-29 दिसंबर 2025 की आधी रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के विस्फोटक ड्रोन से उत्तरी रूस के नोवगोरोद में स्थित राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उस वक्त पुतिन मॉस्को स्थित अपने आवास में सो रहे थे और हमला उन्हें नींद में ही खत्म करने की साजिश का हिस्सा था।

रूसी एयर डिफेंस ने नाकाम की साजिश

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल किए गए सभी ड्रोन रूसी वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) ने मार गिराए। ड्रोन में भारी मात्रा में विस्फोटक लगे थे, लेकिन किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। रूस ने साफ किया है कि राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रूस ने सीधे यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

इस हमले के बाद रूस ने सीधे यूक्रेन पर आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन ने जानबूझकर शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए राष्ट्रपति आवास पर हमला करने की कोशिश की। लावरोव ने कहा, “यह हमला रात के अंधेरे में किया गया। लंबी दूरी के ड्रोन दागे गए, लेकिन हमारी एयर डिफेंस ने उन्हें समय रहते नष्ट कर दिया। रूस सही समय पर इसका जवाब देगा।”

पुतिन गुस्से में, बदले की चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के बाद पुतिन गुस्से से लाल हैं। उन्होंने इसे कायराना हरकत बताते हुए कहा है कि रूस इसका जवाब जरूर देगा। रूसी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और माना जा रहा है कि कीव पर बड़ा जवाबी हमला हो सकता है। रूस के सरकारी चैनलों का कहना है कि अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी निशाने पर हो सकते हैं और उनका बंकर भी रूसी टारगेट लिस्ट में शामिल हो सकता है।

पुतिन-ट्रंप के बीच बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के मुताबिक, पुतिन ने ट्रंप को राष्ट्रपति आवास पर हुए ड्रोन हमले की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप इस खबर से हैरान रह गए। पुतिन ने साफ कहा कि यह हमला बेहद गंभीर है और इसके नतीजे होंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “यह बहुत नाज़ुक समय है। किसी के घर पर हमला करना गलत है। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।” ट्रंप ने बताया कि पुतिन बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालात को देखते हुए उन्होंने टॉमहॉक मिसाइलों की संभावित तैनाती को फिलहाल रोक दिया है, क्योंकि यह हमला करने का सही समय नहीं है।

यूक्रेन ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, यूक्रेन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस यह सब कीव पर बड़े हमले की तैयारी के लिए माहौल बनाने के लिए कर रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने पुतिन के आवास पर किसी भी तरह का हमला नहीं किया।

राजा को मात देने की कोशिश?

सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन इस युद्ध को शतरंज की तरह खेलते हुए सीधे “राजा” यानी पुतिन को खत्म कर युद्ध जीतना चाहता था। लेकिन रूस की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। अब इस हमले के बाद जेलेंस्की की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, यूक्रेनी सेना हाई अलर्ट पर है और रूस किसी भी वक्त मिसाइल और बमों से जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

शांति की उम्मीदों को झटका

तीन साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें चल रही थीं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप भी अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन पुतिन पर हुए इस कथित ड्रोन अटैक ने शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। रूस के तेवर साफ संकेत दे रहे हैं कि बदला तय है, और अगर ऐसा हुआ तो यह युद्ध पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments