Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorized‘वीर बाल दिवस’ पर राष्ट्रपति से अजय राज और पूजा को मिला...

‘वीर बाल दिवस’ पर राष्ट्रपति से अजय राज और पूजा को मिला सम्मान, खुशी से गदगद हुए CM Yogi

देशभर में आज वीर बाल दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभाशाली और साहसी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लिए भी यह गर्व का क्षण रहा, जब आगरा के अजय राज और बाराबंकी की पूजा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार–2025 से नवाजा गया।

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता जताई और दोनों बच्चों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप का आगमन कराते हुए वीर बाल दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

अजय राज और पूजा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगरा निवासी बाल वीर अजय राज और बाराबंकी की पूजा को सम्मानित किया। इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मगरमच्छ के हमले के दौरान अपने पिता की जान बचाने वाले अजय राज ने अद्भुत साहस, सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

सीएम योगी ने बाराबंकी की पूजा को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गेहूं थ्रेशर से निकलने वाले कृषि वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए ‘चाफ-डस्ट सेपरेशन मशीन’ विकसित कर नवाचार, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

दिल्ली से लखनऊ तक वीर बाल दिवस की रौनक

26 दिसंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में वीर बाल दिवस की विशेष रौनक देखने को मिली। जहां दिल्ली में राष्ट्रपति ने प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया, वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 7, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के आगमन के साथ यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ‘आपकी पीढ़ी हमें ऊंचाइयों तक ले जाएगी’ कार्यक्रम में PM Modi…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments