Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHaryana : CM सैनी पहुंचे राखीगढ़ी, हड़प्पन नॉलेज सेंटर का किया उद्घाटन

Haryana : CM सैनी पहुंचे राखीगढ़ी, हड़प्पन नॉलेज सेंटर का किया उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने उनका तिलक कर पारंपरिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

राखी गढ़ी में सीएम को भेंट की गई एक प्राचीन कलाकृति।

हड़प्पन नॉलेज सेंटर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी स्थित संग्रहालय में विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें हड़प्पाकालीन बस्तियों, मिट्टी के बर्तनों, मनकों और प्राचीन सामानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद उन्होंने राखी शाहपुर पहुंचकर हड़प्पन नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी की।

:राखी शाहपुर स्थित हड़प्पन नॉलेज सेंटर में प्रदर्शित सामान।

सिखाई जाएगी वैज्ञानिक उत्खनन की प्रक्रिया

आज (26) से 28 दिसंबर तक चलने वाला यह आयोजन देश में अपनी तरह का पहला प्रयास माना जा रहा है। इसमें स्कूली छात्र खुद “पुरातत्वविद्” की भूमिका निभाएंगे और उन्हें वैज्ञानिक उत्खनन की पूरी प्रक्रिया सिखाई जाएगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अप्पू सहारण ने बताया कि छात्रों को मिट्टी की परतें हटाने, अवशेषों को सावधानी से निकालने, सफाई, पैकिंग और संरक्षण जैसी प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।

राखीगढ़ी बनेगी ज्ञान और विरासत का केंद्र

बता दें कि राखीगढ़ी न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की ऐतिहासिक धरोहर है। इसलिए, सरकार का उद्देश्य इसे पुरातात्विक अध्ययन और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments