इंटरनेशनल ड्रग पेडलर ऋतिक बजाज को दुबई से दिल्ली वापस लाया गया है, दिल्ली पुलिस और सीबीआई के इस संयुक्त ऑपरेशन को गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से अंजाम दिया गया।
ऋतिक बजाज पर नार्कोटिक्स पदार्थों की तस्करी और सप्लाई से जुड़े गंभीर आरोप हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद CBI के अनुरोध पर 9 अक्टूबर को इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।

रेड नोटिस जारी होते ही दुनिया भर की एजेंसियां अलर्ट हो गईं। इसी दौरान NCB बैंकॉक ने CBI को सूचना दी कि ऋतिक बजाज UAE की ओर जा रहा है, इसके बाद CBI ने NCB बैंकॉक और NCB अबू धाबी के साथ कोऑर्डिनेशन किया और उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया है।



