Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब जिला परिषद चुनाव फाइनल रिजल्ट: 346 जोन में AAP का परचम
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब जिला परिषद चुनाव फाइनल रिजल्ट: 346 जोन में AAP का परचम

पंजाब जिला परिषद चुनाव फाइनल रिजल्ट: 346 जोन में AAP का परचम

पंजाब जिला परिषद चुनाव का अंतिम परिणाम सामने आ गया है। कुल 346 जोन में हुए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 218 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें से 22 जोन ऐसे रहे, जहां AAP ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। कांग्रेस इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रही और उसने 62 जोन में सफलता पाई। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 46 सीटों से संतोष करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और वह सिर्फ 7 जोन ही जीत सकी, यहां तक कि निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे रह गई।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 जोन में बाजी मारी

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 3 जोन में जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 जोन में बाजी मारी। चुनावी नतीजों से साफ है कि ग्रामीण पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत हुई है, जबकि विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। जिला परिषद चुनाव के ये नतीजे आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा और समीकरणों को प्रभावित करने वाले माने जा रहे हैं।

अमृतसर- कुल जोन 24

AAP- 19
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 4
बीजेपी- 0

बठिंडा- कुल जोन 17

AAP- 4
कांग्रेस- 0
अकाली दल- 13
बीजेपी- 0

फतेहगढ़ साहिब- कुल जोन 10

AAP- 8
कांग्रेस- 1
निर्दलीय- 1

फरीदकोट- कुल जोन 10

AAP- 4
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 5
बीजेपी- 0

फिरोजपुर, कुल जोन- 14

AAP- 4
कांग्रेस- 6
अकाली दल- 2
निर्दलीय- 2

फाजिल्का, कुल जोन- 16

AAP- 12
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 0
बीजेपी- 3

गुरुदासपुर, कुल जोन- 25

AAP- 17
कांग्रेस- 8

होशियारपुर, कुल जोन- 25

AAP- 22
कांग्रेस- 3

जालंधर, कुल जोन- 21

AAP- 10
कांग्रेस- 7
अकाली दल- 1
बीजेपी- 0
बीएसपी- 3

कपूरथला, कुल जोन- 10

AAP- 4
कांग्रेस- 3
अकाली दल- 1
निर्दलीय- 2

लुधियाना, कुल जोन- 25

AAP- 11
कांग्रेस- 8
अकाली दल- 3
बीएसपी- 3

मानसा, कुल जोन- 11

AAP- 7
अकाली दल- 4

मालेरकोटला, कुल जोन- 10

AAP- 7
कांग्रेस- 2
निर्दलीय- 1

मोगा, कुल जोन- 15

AAP- 11
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 3

श्री मुक्तसर साहिब, कुल जोन- 13

AAP- 5
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 7

एसबीएस नगर, कुल जोन- 10

AAP- 4
कांग्रेस- 6

पटियाला, कुल जोन- 23

AAP- 19
कांग्रेस- 2
अकाली दल- 2

पठानकोट, कुल जोन- 10

AAP- 5
कांग्रेस- 1
बीजेपी- 4

रूपनगर, कुल जोन- 10

AAP- 5
कांग्रेस- 5

संगरूर, कुल जोन- 18

AAP- 15
कांग्रेस- 2
निर्दलीय- 1

तरन तारन, कुल जोन- 20

AAP- 17
कांग्रेस- 1
अकाली दल- 1
अन्य- 1

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments