Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी को मिला इथियोपिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें अब तक...

PM मोदी को मिला इथियोपिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें अब तक कितने देशों से मिल चुका है सम्मान ?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्हें इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में सर्वोच्च नागरिक के सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया। बता दें भारत और इथियोपिया के बीच 8 अहम समझौते भी हुए हैं।

PM मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वोच्च नागरिक का सम्मान स्वीकार करने के बाद कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करते हैं

अब तक मिले हैं 28 उच्च सम्मान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भर में अब तक 28 देशों से बड़े नागरिक सम्मान दिए गए हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में विस्तार से –

इथियोपिया – ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया – (16 दिसंबर 2025)

नामीबिया – ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्शिया मिराबिलिस (9 जुलाई 2025)

ब्राजील – ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (8 जुलाई 2025)

त्रिनिदाद और टोबैगो – ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो (4 जुलाई 2025)

घाना – ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (2 जुलाई 2025)

साइप्रस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोस तृतीय (16 जून 2025)

श्रीलंका – श्रीलंका मित्र विभूषण (5 अप्रैल 2025)

मॉरीशस – ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (12 मार्च 2025)

बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम (5 मार्च 2025)

कुवैत – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (22 दिसंबर 2024)

डोमिनिका – डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (21 नवंबर 2024)

गुयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (20 नवंबर 2024)

नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (17 नवंबर 2024)

रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (9 जुलाई 2024, घोषित 2019)

ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (25 अगस्त 2023)

फ्रांस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (13 जुलाई 2023)

मिस्र – ऑर्डर ऑफ द नाइल (25 जून 2023)

फिजी – ऑर्डर ऑफ फिजी (22 मई 2023)

पापुआ न्यू गिनी – ऑर्डर ऑफ लोगोहू (22 मई 2023)

भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (17 दिसंबर 2021)

संयुक्त राज्य अमेरिका – लीजन ऑफ मेरिट (21 दिसंबर 2020)

बहरीन – किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनैसेंस (24 अगस्त 2019)

मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन (8 जून 2019)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – ऑर्डर ऑफ जायेद (4 अप्रैल 2019)

संयुक्त राष्ट्र – यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड (3 अक्टूबर 2018)

फिलिस्तीन – ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (10 फरवरी 2018)

अफगानिस्तान – स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (4 जून 2016)

सऊदी अरब – ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज (3 अप्रैल 2016)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments