Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-जी राम जी’ करने पर विपक्ष का सदन में जोरदार विरोध
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-जी राम जी’ करने पर विपक्ष का सदन...

मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-जी राम जी’ करने पर विपक्ष का सदन में जोरदार विरोध

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-जी राम जी) बिल, 2025 पेश किया। बिल के पेश होते ही सदन में हंगामा मच गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी के नाम पर बनी योजनाओं को खत्म कर रही है और उनकी विरासत का अपमान कर रही है।

विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। सांसदों ने गांधी जी की तस्वीरें हाथों में लेकर नारेबाजी की और कहा कि मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाना उनके योगदान का अपमान है।

प्रियंका गांधी ने किया विरोध

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हर योजना का नाम बदलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा,“महात्मा गांधी केवल हमारे परिवार के नहीं, पूरे देश के हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि कोई भी बिल किसी की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं लाया जा सकता।”

‘राम’ का नाम बदनाम न करो – शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस बिल का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी का नाम हटाना सही नहीं है। उन्होंने हमेशा ग्राम स्वराज और रामराज्य की बात की। गांधी जी का नाम हटाकर राम का नाम जोड़ना उनके विचारों का गलत उपयोग है।”

थरूर ने बिल में दो भाषाओं के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि संविधान के अनुसार एक ही भाषा का प्रयोग होना चाहिए।

क्या है VB–जी राम जी बिल ?

अगर यह बिल पास होता है तो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ‘ग्रामीण’ लेगा। नए कानून का उद्देश्य “विकसित भारत 2047 विजन” के तहत ग्रामीण विकास को नया ढांचा देना है। इसमें काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 की जाएगी।

VB–जी राम जी पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिल पर कहा कि राजनीति और योजनाएं ऐसी होनी चाहिएं जिनसे जनता को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार राज्यों पर पूरा बोझ डाल रही है जबकि कई राज्यों को मनरेगा का बकाया पैसा अब तक नहीं मिला। “नाम बदलने से बड़ा बदलाव नहीं आएगा, असली जरूरत है मजदूरों की मजदूरी और किसानों के हित पर ध्यान देने की,” अखिलेश ने कहा।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया विरोध

समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि “इस देश का कोई भी व्यक्ति गांधी जी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। राम जी का सम्मान सब करते हैं, लेकिन गांधी जी भी अंतिम समय में ‘हे राम’ कहकर गए थे। दोनों का सम्मान साथ होना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments