Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Goa Fire : CBI ने लूथरा ब्रदर्स पर कसा शिकंजा, बैंकॉक में प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरु, नाइट क्लब अग्निकांड के बाद भागे थे थाईलैंड
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsGoa Fire : CBI ने लूथरा ब्रदर्स पर कसा शिकंजा, बैंकॉक...

Goa Fire : CBI ने लूथरा ब्रदर्स पर कसा शिकंजा, बैंकॉक में प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरु, नाइट क्लब अग्निकांड के बाद भागे थे थाईलैंड

गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग के बाद देश छोड़कर फरार हुए लूथरा ब्रदर्स को भारत वापस लाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। भारत सरकार द्वारा दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद उन्हें थाईलैंड में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सीबीआई की एक टीम शनिवार को थाईलैंड पहुंची, ताकि उनकी वापसी से जुड़ी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोमवार रात तक दोनों भाई भारत पहुंच सकते हैं।

वहीं, बताया जा रहा है कि थाईलैंड से उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चूंकि उनके पास वैध पासपोर्ट नहीं हैं, ऐसे में भारतीय दूतावास अस्थायी यात्रा दस्तावेज (इमरजेंसी सर्टिफिकेट) जारी कर रहा है, जिससे उन्हें भारत लाया जा सके। गोवा के आरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब में आग लगने की इस घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

थाई हिरासत में लूथरा ब्रदर्स

सूत्रों के अनुसार, बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास, फुकेट में थाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। गोवा के जले हुए नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा इस समय थाई पुलिस की हिरासत में हैं। स्थानीय कानूनों के तहत उन्हें भारत भेजने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। सीबीआई की टीम फुकेट पहुंचकर सभी आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केंद्र सरकार द्वारा पासपोर्ट निलंबित किए जाने के कारण भारतीय दूतावास की ओर से एकतरफा यात्रा की अनुमति देने वाला विशेष प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, ताकि डिपोर्टेशन में कोई बाधा न आए।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि जांच एजेंसियों की टीम थाईलैंड पहुंच चुकी है और लूथरा भाइयों को वापस लाने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने भी उम्मीद जताई है कि दोनों आरोपी जल्द ही भारत में होंगे जानकारी के मुताबिक, थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों को तब हिरासत में लिया, जब यह सामने आया कि वे थाईलैंड में अवैध रूप से रह रहे थे।

6 दिसंबर की रात आरपोरा स्थित नाइटक्लब में आग लगने के कुछ ही घंटों बाद वे देश से फरार हो गए थे, जबकि उस समय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई थीं। इधर, नाइटक्लब में आग लगने के बाद की जांच में गोवा पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाहियां भी सामने आई हैं। लूथरा ब्रदर्स के भारत पहुंचते ही उनसे अंजुना पुलिस थाने में पूछताछ किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments