Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsतिरुवनंतपुरम में ढह गया वामपंथ का 'किला', निकाय चुनाव में बीजेपी ने...

तिरुवनंतपुरम में ढह गया वामपंथ का ‘किला’, निकाय चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत  

तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन के 101 वार्डों में से बीजेपी ने 50 वार्डों में जीत दर्ज की है। LDF को 29 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सिर्फ 19 वार्डों में सिमट गई। वहीं, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। हालांकि, निगम में भाजपा निर्णायक बहुमत से एक सीट पीछे रह गई है।

इसके अलावा एनडीए ने पलक्कड नगरपालिका में अपना कब्जा बरकरार रखा है, जहां उसने करीबी मुकाबले में यूडीएफ को हराया। तिरुपुनुत्थापुरा नगरपालिका सीट भी एनडीए ने कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ से छीन ली है।

त्रिशूर जिले में भी बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा। जहां से अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव जीता था, वहां भाजपा ने कोडुंगल्लूर नगर पालिका में 46 में से 18 वार्डों पर जीत दर्ज की। त्रिशूर निगम में पार्टी को 8 वार्ड मिले। इसके अलावा गुरुवयूर और वडक्कनचेरी नगर पालिकाओं में दो-दो, कुन्नमकुलम में 7, इरिंजलाकुडा में 6 और चलाकुडी नगर पालिका में 1 वार्ड भाजपा के खाते में गया।

बीजेपी ने ब्लॉक पंचायतों में 4 वार्ड और ग्राम पंचायतों में 167 वार्डों पर जीत हासिल की, हालांकि त्रिशूर जिले की जिला पंचायत में पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे तक भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पूरे केरल में 1,085 ग्राम पंचायत वार्ड और 44 ब्लॉक पंचायत वार्ड जीत लिए थे। इनमें कोल्लम निगम के 11, कोझिकोड निगम के 13, कन्नूर निगम के 4 और कोच्चि निगम के 6 वार्ड भी शामिल हैं, जहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments