Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedGujarat : 195 हिंदू पाकिस्तानी...अब बन गए हिंदुस्तानी, CAA के तहत मिली...

Gujarat : 195 हिंदू पाकिस्तानी…अब बन गए हिंदुस्तानी, CAA के तहत मिली भारत की नागरिकता

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पाकिस्तान से आए 195 शरणार्थियों को CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के तहत भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे। आपको बता दें कि, इनमें से 122 लोगों को प्रमाण पत्र कार्यस्थल पर ही दिए गए, जबकि 73 लोग पहले से कलेक्टर के ऑफिस में नागरिकता के लिए पंजीकृत थे। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य की शहरी विकास राज्यमंत्री दर्शनाबेन वाघेला भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में नए नागरिकों का स्वागत करते हुए हर्ष संघवी ने कहा, “मुस्कुराइए! क्योंकि अब आप आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एकसाथ नागरिकता प्रमाणपत्र बांटे जाने का दृश्य किसी भी राज्य में कम ही देखने को मिलता है।

दशकों पुरानी मुश्किलों का समाधान

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पाकिस्तान में कई जातियाँ और समुदाय लंबे समय से अल्पसंख्यक होने के कारण उत्पीड़न और असुरक्षा का सामना करते रहे हैं। जीवन और भविष्य दोनों खतरे में होने के कारण उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी।

हर्ष संघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकता नियमों में किए गए बदलावों ने इन शरणार्थियों के लिए एक सम्मानजनक भविष्य की राह खोली है। CAA की बदौलत इन परिवारों को वह पहचान, अधिकार और स्थिरता मिली है जिसकी वे वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे थे। अब नागरिकता के साथ वे शिक्षा, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सेवाओं का सुगमता से लाभ उठा सकेंगे।

नागरिकता मिलने पर लोगों की भावनाएँ

कार्यक्रम में नागरिकता प्राप्त करने वाले कई लोगों ने अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए। डॉ. महेशकुमार पुरोहित, जो 1956 में पाकिस्तान से भारत आए थे, उन्होंने बताया कि भारतीय पासपोर्ट न होने के कारण वे विदेश में रहने वाली अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे थे।

उन्होंने कहा, “आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खास दिन है। CAA लागू होने के बाद अप्रैल 2025 में नागरिकता मिली, फिर पासपोर्ट बना-तभी जाकर बेटी से मिल पाया।” इसी तरह, इंजीनियर पूजा अभिमन्यु ने कहा कि नागरिकता प्रमाणपत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके लिए नया जीवन है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया।

नागरिकता ने जगाई नई उम्मीदें

पूरा कार्यक्रम खुशी, राहत और भावनाओं से भरा रहा। जिन परिवारों को पहचान, सुरक्षा और अवसरों की कमी सालों से परेशान कर रही थी, उनके लिए CAA के तहत मिली नागरिकता एक नई शुरुआत बनकर आई है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस प्रक्रिया को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि सभी पात्र शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा सके।

यह भी पढ़ें : श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments