Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Holiday List 2026 : नए साल में होंगी कितनी छुट्टियां ? सरकार ने जारी की लिस्ट, जानें कब-कब ऑफिस रहेगा बंद
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHoliday List 2026 : नए साल में होंगी कितनी छुट्टियां ? सरकार...

Holiday List 2026 : नए साल में होंगी कितनी छुट्टियां ? सरकार ने जारी की लिस्ट, जानें कब-कब ऑफिस रहेगा बंद

साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल 2026 की तैयारियों ने लोगों में उत्साह बढ़ा दिया है। इसी बीच भारत सरकार ने 2026 का आधिकारिक पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने सरकारी कार्यालयों के लिए अनिवार्य (Gazetted) और वैकल्पिक (Restricted) छुट्टियों की सूची जारी की है, ताकि कर्मचारी अपनी छुट्टियों और काम की योजना समय रहते बना सकें।

आइए जानते हैं-2026 में कितनी छुट्टियां मिलेंगी और इस साल कितने लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं।

2026 के Gazetted Holidays (अनिवार्य छुट्टियां)

26 जनवरी, सोमवार – गणतंत्र दिवस

4 मार्च, बुधवार – होली

21 मार्च, शनिवार – ईद-उल-फित्र

26 मार्च, गुरुवार – राम नवमी

31 मार्च, मंगलवार – महावीर जयंती

3 अप्रैल, शुक्रवार – गुड फ्राइडे

1 मई, शुक्रवार – बुद्ध पूर्णिमा

27 मई, बुधवार – बकरीद

26 जून, शुक्रवार – मुहर्रम

15 अगस्त, शनिवार – स्वतंत्रता दिवस

26 अगस्त, बुधवार – ईद-ए-मिलाद

4 सितंबर, शुक्रवार – जन्माष्टमी

2 अक्टूबर, शुक्रवार – गांधी जयंती

20 अक्टूबर, मंगलवार – दशहरा

8 नवंबर, रविवार – दिवाली

24 नवंबर, मंगलवार – गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, शुक्रवार – क्रिसमस

Restricted Holidays (वैकल्पिक छुट्टियां)

1 जनवरी, गुरुवार – न्यू ईयर

3 जनवरी, शनिवार – हजरत अली जन्मदिन

14 जनवरी, बुधवार – मकर संक्रांति

14 जनवरी, बुधवार – पोंगल/माघ बिहू

23 जनवरी, शुक्रवार – बसंत पंचमी

1 फरवरी, रविवार – गुरु रविदास जयंती

12 फरवरी, गुरुवार – स्वामी दयानंद जयंती

15 फरवरी, रविवार – महाशिवरात्रि

19 फरवरी, गुरुवार – शिवाजी जयंती

3 मार्च, मंगलवार – होलिका दहन

3 मार्च, मंगलवार – डोल यात्रा

19 मार्च, गुरुवार – गुडी पड़वा/उगाड़ी

20 मार्च, शुक्रवार – जुमात-उल-विदा

5 अप्रैल, रविवार – ईस्टर

14 अप्रैल, मंगलवार – वैसाखी

15 अप्रैल, बुधवार – वैसाखादी/बिहू

9 मई, शनिवार – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

16 जुलाई, गुरुवार – रथ यात्रा

15 अगस्त, शनिवार – पारसी नववर्ष

26 अगस्त, बुधवार – ओणम

28 अगस्त, शुक्रवार – रक्षाबंधन

14 सितंबर, सोमवार – गणेश चतुर्थी

18 अक्टूबर, रविवार – सप्तमी

19 अक्टूबर, सोमवार – महाष्टमी

20 अक्टूबर, मंगलवार – महानवमी

26 अक्टूबर, सोमवार – वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर, गुरुवार – करवा चौथ

8 नवंबर, रविवार – नरक चतुर्दशी

9 नवंबर, सोमवार – गोवर्धन पूजा

11 नवंबर, बुधवार – भाई दूज

15 नवंबर, रविवार – छठ पूजा

24 नवंबर, मंगलवार – गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस

23 दिसंबर, बुधवार – हज़रत अली जन्मदिन

24 दिसंबर, गुरुवार – क्रिसमस ईव

बदल सकती है ईद, मुहर्रम और दिवाली की तारीख

ईद, मुहर्रम और कुछ अन्य इस्लामिक त्योहार चांद देखने पर निर्भर करते हैं, इसलिए उनकी वास्तविक तारीख अंतिम समय में बदली जा सकती है। दिल्ली/नई दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के लिए इसकी आधिकारिक सूचना बाद में जारी होती है। दिवाली 2026 में रविवार को पड़ रही है, लेकिन कई राज्य नरक चतुर्दशी को ही दिवाली मानते हैं।

अगर कोई राज्य उस दिन छुट्टी घोषित करता है, तो केंद्र सरकार के कार्यालय भी उसी तारीख को छुट्टी अपना सकते हैं। कुल मिलाकर, 2026 का हॉलिडे कैलेंडर कर्मचारियों को पहले से बेहतर प्लानिंग का मौका देता है। अनिवार्य और वैकल्पिक दोनों तरह की छुट्टियों से कर्मचारी अपनी परंपराओं और सुविधानुसार त्योहार मना सकेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘एथेनॉल’ प्लांट पर बवाल, 10 महीने से प्रदर्शन कर रहे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments