Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Year Ender 2025 : इन सेलेब्स के लिए काला साया साबित हुआ 2025, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsYear Ender 2025 : इन सेलेब्स के लिए काला साया साबित हुआ...

Year Ender 2025 : इन सेलेब्स के लिए काला साया साबित हुआ 2025, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

साल 2025 बॉलीवुड और पूरे मनोरंजन जगत के लिए गहरे दुखों से भरा रहा। इस वर्ष हमने कई दिग्गज कलाकारों और नामचीन हस्तियों को खो दिया। जिनमें कुछ अपनी यादों के सहारे हमारे दिलों में बस गए, तो कुछ अपनी फिल्मों, गीतों और मुस्कान के ज़रिए हमेशा ज़िंदा रहेंगे। बड़ी स्क्रीन से लेकर छोटे पर्दे तक, कई सितारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनका यूँ अचानक दुनिया से विदा लेना इंडस्ट्री के लिए एक गहरा सदमा साबित हुआ।

आइए एक नजर डालते हैं उन प्रमुख चेहरों पर, जो 2025 में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन अपनी कला और विरासत के ज़रिए हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और लाखों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया। दमदार एक्शन हो या रोमांस-धर्मेंद्र ने हर किरदार को अमर बना दिया। उनके निधन से देओल परिवार ही नहीं, पूरा देश शोक में डूब गया।

When Dharmendra revealed how he would maintain his weight in the 70s and  80s, “Hamari haisiyat nahi thi ghar mein nal lagane ki, isliye main  jaake...

असरानी

हंसी से घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता असरानी ने 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती असरानी इस संघर्ष में जीत नहीं पाए। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक अनमोल कलाकर खो दिया।

Sholay Actor Asarani Passes Away At 84 In Mumbai, Hours After Sharing  Diwali Wishes On Instagram English Bombay Samachar

पंकज धीर

‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से अविस्मरणीय पहचान पाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनकी गंभीर और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया था। उनका विदा होना फिल्म और टीवी जगत के लिए बड़ा झटका रहा।

Pankaj Dheer का आखिरी वीडियो देख टूट जाएगा दिल, ऐसी हो गई थी Mahabharat के  'कर्ण' की हालत - mahabharat karna actor pankaj dheer latest video viral  after his death

सुलक्षणा पंडित

मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का इसी वर्ष निधन हुआ। उनके जाने से पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। संजीव कुमार के प्रति उनका प्रेम और आजीवन अकेली रहने का उनका निर्णय, भारतीय सिनेमा की भावुक कहानियों में हमेशा याद किया जाएगा।

Sulakshana Pandit Death: सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन,  इंडस्ट्री में पसरा मातम | Republic Bharat

सतीश शाह

अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले सतीश शाह ने 25 अक्टूबर 2025 को 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका निधन हास्य-रंगमंच और सिनेमा दोनों के लिए एक गहरी क्षति है।

मनोज कुमार

“भारत कुमार” कहे जाने वाले मनोज कुमार 4 अप्रैल 2025 को लंबी बीमारी से जूझते हुए दुनिया से विदा हो गए। ‘शहीद’, ‘उपकार’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों में उनके देशभक्ति से भरे किरदारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका योगदान भारतीय सिनेमा की आत्मा में हमेशा जीवित रहेगा।

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | Film  actor and director manoj kumar died at the age of 87

शेफाली जरीवाला

2000 के दशक की शुरुआत में ‘कांटा लगा’ से धूम मचाने वाली शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को अचानक निधन हो गया। बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनका अकस्मात जाना उनके प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

शेफाली जरीवाला का चल रहा था इलाज, पराग त्यागी का खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया  बयान | Navbharat Live

वरिंदर सिंह घुम्मन

शाकाहारी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुमन का 9 अक्टूबर 2025 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। युवा आयु में मिली उपलब्धियाँ और उनकी ऊर्जा हर किसी को प्रेरित करती थीं। ‘मिस्टर इंडिया 2009’ का खिताब जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई।

कौन थे सलमान खान की टाइगर 3 के को-स्टार वरिंदर सिंह घुमन, जिनकी हार्ट अटैक  से हुई मौत | Asianet News Hindi

जुबिन गर्ग

असमिया, बंगाली और बॉलीवुड संगीत जगत के लोकप्रिय गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को निधन हो गया। उनकी अनोखी आवाज़ और दिल छू लेने वाली धुनों ने करोड़ों दिलों को छुआ। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

निधन के बाद अचानक वायरल हुआ जुबीन गर्ग का आखिरी VIDEO, क्या कह रहे थे  सिंगर? - News18 हिंदी

यह भी पढ़ें : SIR मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments