Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Indigo Crisis : चंडीगढ़ में 4 फ्लाइट्स हुईं रद्द, इंडिगो ने यात्रियों के ठहरने के लिए किया इंतजाम
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsIndigo Crisis : चंडीगढ़ में 4 फ्लाइट्स हुईं रद्द, इंडिगो ने यात्रियों...

Indigo Crisis : चंडीगढ़ में 4 फ्लाइट्स हुईं रद्द, इंडिगो ने यात्रियों के ठहरने के लिए किया इंतजाम

इंडिगो एयरलाइन में चल रहे क्रू संकट के बीच अब चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। रविवार तक जहां दर्जनों उड़ानें रद्द हो रही थीं, वहीं सोमवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सिर्फ चार फ्लाइटें रद्द हुई हैं।

कौन-कौन सी उड़ानें हुईं रद्द

सोमवार सुबह 5:20 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट और 8 बजे बेंगलुरु जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं, पुणे से सुबह 5 बजे आने वाली फ्लाइट और बेंगलुरु से सुबह 7:30 बजे आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बाकी सभी उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना हुईं और ऑपरेशंस में सुधार जारी है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट द्वारा जारी होटलों की सूची और कॉन्टैक्ट नंबर

यात्रियों की सुविधा के लिए होटल लिस्ट जारी

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए पंजाब सिविल एविएशन की सेक्रेटरी सोनाली गिरी ने रविवार को एक अहम बैठक की। बैठक के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुविधा के लिए होटलों की सूची और संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को ठहरने में दिक्कत न हो। हालांकि, इस सूची में मोहाली सिटी या एयरपोर्ट के पास के किसी होटल का नाम नहीं है। जारी सूची में डेराबस्सी और जीरकपुर के होटलों को शामिल किया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का बयान

चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “रीशेड्यूल फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए मोहाली जिला प्रशासन ने आसपास के होटलों की सूची जारी की है। इन होटलों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों की पूरी मदद करें।” अथॉरिटी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। पहले यह तय हुआ था कि एयरपोर्ट के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित होटलों की सूची जारी की जाएगी, ताकि यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments