Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : ऑस्ट्रेलियाई मंत्री जूलियन हिल अमृतसर पहुंचे, श्री हरमंदिर साहिब में...

Punjab : ऑस्ट्रेलियाई मंत्री जूलियन हिल अमृतसर पहुंचे, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता और नागरिकता, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, सीमा शुल्क तथा बहु-सांस्कृतिक मामलों के सहायक मंत्री जूलियन हिल शुक्रवार को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका यह दौरा पंजाबी समुदाय और विदेश जाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता जूलियन हिल ने कहा कि वह पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जा रहे हैं और इसे अपने जीवन का “बड़ा सौभाग्य” मानते हैं। उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में सिख धर्म, पंजाबी भाषा और पंजाबी संस्कृति तेजी से बढ़ रही है। पंजाबी समुदाय केवल संख्या में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी समुदाय का प्रभाव बढ़ा

जूलियन हिल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और व्यापारिक क्षेत्रों में पंजाबी समुदाय का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “पंजाबी लोग मेहनती, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक हैं। उनका योगदान हमारे देश के विकास में गर्व की बात है।”

वीजा पर बोले जूलियन हिल

जूलियन हिल वीजा पर बोलते हुए कहा कि सही दस्तावेज वाले छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीजा से जुड़े सवाल पर जूलियन हिल ने साफ कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार पारदर्शी नीति पर काम करती है। उन्होंने आगे कहा “जो विद्यार्थी सही और वास्तविक जानकारी तथा दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करते हैं, उन्हें वीजा मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती। हमारा उद्देश्य सच्चे और मेहनती छात्रों को अवसर देना है, न कि फर्जी दस्तावेज़ों पर आवेदन करने वालों को।”

फर्जी एजेंटों के लिए सख्त संदेश

जूलियन हिल ने उन फर्जी एजेंटों पर सख्त टिप्पणी की जो गलत तरीकों से युवाओं को विदेश भेजने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसे एजेंट युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं और दोनों देशों की आव्रजन प्रणाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments