Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPM मोदी समेत बड़े राजनेताओं ने बाबा साहब को कैसे किया याद...

PM मोदी समेत बड़े राजनेताओं ने बाबा साहब को कैसे किया याद ?

भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और कई वरिष्ठ नेताओं ने संसद परिसर में स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया और कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब को नमन किया।

राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा साहब को किया याद

डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, बाबा साहब को नमन किया।

“डॉ. अंबेडकर ने लोकतंत्र को दिशा दी”- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर अपने संदेश में लिखा, “महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता तथा संविधानवाद के प्रति अटूट समर्पण हमारी राष्ट्रीय यात्रा को दिशा देता रहा है। उन्होंने पीढ़ियों को मानव गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण की राह दिखाते रहेंगे।”

किसानों और कमजोर वर्गों को दिलाया अधिकार- गृहमंत्री अमित शाह

महापरिनिर्वाण दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि “शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मूल मंत्र मानने वाले, देश के संविधान-शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने श्रमिकों, किसानों और कमजोर वर्गों को अधिकार देकर सामाजिक न्याय का सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया। समता और बंधुता के आधार पर सशक्त भारत की नींव रखने वाले बाबासाहेब ने राष्ट्रजीवन के प्रत्येक पहलू पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। सागर-सा विराट उनका व्यक्तित्व और हिमालय समान विशाल उनका कार्य प्रत्येक देशवासी के लिए लोकसेवा का महान आदर्श है।”

डॉ. भीम राव अंबेडकर जी को किया नमन – CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाबा साहब को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि “भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को संवैधानिक रूप से समानता का अधिकार दिलाने के लिए उनके द्वारा किया गया आजीवन संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।”

“अंबेडकर के विचार भारतीय लोकतंत्र की नींव”- CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स (X) पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बाबा साहब के विचार और सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने विषमता, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज का सपना देखा था, जो आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है।”

CM पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि “शासकीय आवास पर भारत के संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबा साहब ने जीवनपर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की ज्योति प्रज्वलित रखी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता और न्याय के उनके सपने को साकार करने की दिशा में हमने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments