Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआतंकवाद के मुद्दे पर PM मोदी का सख्त संदेश

आतंकवाद के मुद्दे पर PM मोदी का सख्त संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेता बैठक कक्ष की ओर एक साथ बढ़े। वार्ता से पहले पीएम मोदी ने पुतिन का भारत आगमन के लिए धन्यवाद किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखी।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर यूक्रेन युद्ध पर भारत की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भारत किसी पक्ष का समर्थन नहीं करता बल्कि शांति के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें विश्वास है कि वैश्विक स्तर पर जल्द ही शांति स्थापित होगी।

भारत-रूस संबंधों का ऐतिहासिक महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “महामहिम, आपकी यह यात्रा ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने पहली बार भारत का दौरा किया, उसी समय से भारत-रूस के मजबूत रणनीतिक संबंधों की नींव रखी गई। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह गर्व की बात है कि हमारे व्यक्तिगत संबंधों को भी 25 साल हो चुके हैं।”

भारत-रूस संबंधों पर आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2001 में आपने जो भूमिका निभाई और जिस दूरदर्शिता से संबंधों को ऊँचाइयों तक पहुँचाया, वह आज भी हमारे द्विपक्षीय संबंधों का मजबूत आधार है।”

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा, “यूक्रेन संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है और आपने सच्चे मित्र की तरह हमें सभी जानकारियों से अवगत कराया। विश्वास एक बड़ी ताकत है और हमने हमेशा यह प्रयास किया है कि विश्व का कल्याण सुनिश्चित हो और सभी मिलकर शांति के रास्ते खोजें। मुझे पूरा विश्वास है कि दुनिया शांति की दिशा में लौटेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है और शांति के सभी प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दुनिया ने कोविड से लेकर अब तक कई वैश्विक संकट देखे हैं, लेकिन आशा है कि आगे दुनिया प्रगति की राह पर बढ़ेगी। पीएम मोदी के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और रूस भी शांति के पक्ष में है। पुतिन ने बताया कि यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत जारी है और इस संबंध में वे पीएम मोदी को नियमित अपडेट देंगे।

यह भी पढ़ें : पुतिन का भारत दौरा, इन खास रक्षा समझौतों पर लग सकती…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments