Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
भारत में क्या खाना पसंद करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ?
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारत में क्या खाना पसंद करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ?

भारत में क्या खाना पसंद करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को होने वाले 23वें इंडिया रूस समिट में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। यह उनकी चार साल बाद पहली भारत यात्रा है, जिसे लेकर नई दिल्ली में सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारियां तेज हैं। लेकिन इन सबके बीच लोगों में एक दिलचस्प जिज्ञासा भी है कि भारत में पुतिन क्या खाते हैं?

हैदराबाद हाउस में करेंगे डिनर

पुतिन की डाइट बेहद सख्त मानी जाती है, इसलिए उनके लिए खास “हाई-सिक्योरिटी मेन्यू” तैयार किया जाता है। भारत की स्पेशल कुकिंग और प्रोटोकॉल टीम उनके लिए अलग से खाना बनाती है और हर डिश को कई बार टेस्ट किया जाता है। इस बार भी पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में निजी डिनर करेंगे। इस डिनर में भारतीय स्वाद, रूसी टेस्ट और पुतिन की हेल्थ रूटीन तीनों का ध्यान रखकर मेन्यू तैयार किया गया है। आइए जानते हैं पिछले भारत दौरों में पुतिन के लिए कैसी शाही दावतें सजाई गई थीं।

2014 में पुतिन ने किया था भारत का दौरा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पुतिन के लिए एक पारंपरिक कश्मीरी मेन्यू तैयार करवाया था। डिनर की शुरुआत केसर वाली कहवा से हुई थी। हाक का साग, गलौटी कबाब और मुरग धनियावाल कोरमा मेन्यू की मुख्य डिशेज थीं। साथ ही बादाम शोरबा, पनीर-मशरूम सब्जियां और डेजर्ट में गुलाब खीर, चीज़केक और ताजे फल परोसे गए थे।

2018 में हुई थी हैदराबाद हाउस में मुगलई दावत

हैदराबाद हाउस में रखे गए भव्य डिनर में पुतिन के लिए भारतीय और यूरोपीय व्यंजनों का मेल तैयार किया गया था। नॉन-वेज में सैल्मन फिले विद पार्सले सॉस, रोस्टेड लैम्ब और क्रीमी चिकन था। वेज में वॉटरमेलन क्रीम सूप, कमल-ककड़ी और दाल कबाब, मटर मखनी ग्रेवी, और काले चने के साथ बासमती चावल परोसे गए। मिठाई में मैंगो सॉस और सीजनल फ्रूट्स शामिल थे।

पुतिन की डेली डाइट कैसी होती है?

  • रूसी राष्ट्रपति की डाइट बेहद साधारण लेकिन हेल्दी होती है।
  • वे सुबह दलिया, कॉटेज चीज़ और शहद, साथ में अंडे और जूस लेते हैं।
  • प्रोटीन के लिए स्मोक्ड स्टर्जन फिश विद बटर एंड लेमन पसंद करते हैं।
  • उन्हें लैम्ब मीट बेहद पसंद है।
  • मीठा लगभग नहीं पसंद करते। हालांकि टमाटर, खीरा और सलाद उनकी प्लेट का हिस्सा होते हैं।
  • पेय में केफिर (फर्मेंटेड डेयरी ड्रिंक) लेते हैं और कभी-कभार पिस्ता आइसक्रीम भी खा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments