Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज आ रहे हैं भारत, जानिए पूरा Schedule?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज आ रहे हैं भारत, जानिए पूरा Schedule?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंच रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं इंडिया-रूस बाइलेटरल समिट में हिस्सा लेंगे। चार साल बाद पुतिन का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक भी है।

जानिए व्लादिमीर पुतिन का पूरा Schedule?

पुतिन आज शाम नई दिल्ली में लैंड करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन का मुख्य कार्यक्रम होगा, आइए जानते हैं पूरा Schedule

  • व्लादिमीर पुतिन के दिन की शुरुआत राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
  • इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता होगी, जहां ट्रेड, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की संभावना है।
  • शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच मीटिंग करेंगे।
  • इसके बाद इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपति और निवेशक मौजूद रहेंगे।
  • शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज देंगी।

रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव के मुताबिक, इस दौरे के दौरान एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया जाएगा और 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक विकास कार्यक्रम पर भी हस्ताक्षर होंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और पुतिन का यह दौरा भारत-रूस साझेदारी को नई रणनीतिक ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments