Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsतकनीकी खराबी और क्रू की कमी से इंडिगो की देशभर में दो...

तकनीकी खराबी और क्रू की कमी से इंडिगो की देशभर में दो दिन में 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

बुधवार को देश के 8 बड़े एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। तकनीकी खराबी, क्रू मेंबर्स की कमी और सिस्टम गड़बड़ी की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई फ्लाइट्स अचानक रद्द कर दी गईं।

कहां-कहां उड़ानें रद्द हुईं?

  • बेंगलुरु – 42 फ्लाइट रद्द

  • दिल्ली – 38 फ्लाइट रद्द

  • अहमदाबाद- 25 फ्लाइट रद्द

  • इंदौर – 11 फ्लाइट रद्द

  • हैदराबाद – 19 फ्लाइट रद्द

  • सूरत – 8 फ्लाइट रद्द

  • कोलकाता – 10 फ्लाइट रद्द

दो दिन में इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

इंडिगो का बयान – “48 घंटे में ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा”

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है इन कारणों से उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है और दावा किया है कि अगले 48 घंटे में सभी ऑपरेशंस सामान्य हो जाएंगे।

DGCA ने मांगा जवाब

उड़ानों में हो रही लगातार गड़बड़ियों पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो से रिपोर्ट और स्पष्टीकरण मांगा है। DGCA यह भी जांच करेगा कि एयरलाइन यात्रियों को समय पर जानकारी और राहत प्रदान कर रही थी या नहीं।

नवंबर महीने में भी बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द

इंडिगो में यह समस्या नई नहीं है।

  • नवंबर 2024 में 1272 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

  • इनमें से 755 उड़ानें क्रू की कमी और स्टाफ ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव की वजह से रद्द हुई थीं।

एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्रू की बड़ी कमी, ओवरटाइम सीमाओं में बदलाव और नए सुरक्षा नियमों ने एयरलाइन के ऑपरेशंस पर सीधा असर डाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments