Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचंडीगढ़ जल्द होगा स्लम फ्री, 10 एकड़ में बनी 800 से ज्यादा...

चंडीगढ़ जल्द होगा स्लम फ्री, 10 एकड़ में बनी 800 से ज्यादा हटाई जाएंगी झुग्गियां

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर को स्लम-फ्री बनाने की दिशा में काम कर रहा है। क्लब एरिया की झुग्गी बस्ती हटाने के बाद अब प्रशासन का अगला लक्ष्य धनास की कच्ची कॉलोनी है। संपदा विभाग लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैली 800 से ज्यादा झुग्गियों को हटाने की तैयारी में है। ये झुग्गियां किसानों की निजी जमीन पर अस्थायी रूप से बसाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह शहर की अंतिम बड़ी कच्ची कॉलोनी है, जिस पर सर्दियों के बाद बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। सर्दियों में कार्रवाई करने पर कोर्ट से स्टे मिलने की संभावना के कारण प्रशासन फिलहाल इंतजार की नीति अपना रहा है।

अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई

पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन ने अवैध कब्जों और अनियोजित बस्तियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। इस दौरान चार प्रमुख झुग्गी क्षेत्रों को हटाया जा चुका है, जिससे 520 से 528 एकड़ सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया।

पुरानी कॉलोनियों पर भी चला बुलडोजर

प्रशासन ने कई पुरानी और कच्ची कॉलोनियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया। ये कॉलोनियां न नक्शे के अनुसार थीं, न ही इनके पास बुनियादी सुविधाएं थीं, जिससे शहर की संरचना और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया था।

2025 में तीन बड़ी कॉलोनियां खाली कराई गईं

बता दें कि साल 2025 में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने तीन बड़ी कॉलोनियों जिसमें जनता कॉलोनी, संजय कॉलोनी और आदर्श कॉलोनी शामिल है।

धनास की कच्ची कॉलोनी पर कार्रवाई की तैयारी

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन अब धनास की अंतिम बची कच्ची कॉलोनी को हटाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। संपदा विभाग की तैयारी लगभग पूरी है और जल्द ही जमीन को कब्जा-मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments