Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : CM भगवंत सिंह मान कल से 10 दिन के जापान...

Punjab : CM भगवंत सिंह मान कल से 10 दिन के जापान दौरे पर होंगे रवाना, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 1 दिसंबर 2025 से 10 दिन के जापान दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा पंजाब सरकार की आने वाली इंडस्ट्रियल समिट से जुड़ा हुआ है। इस दौरान CM भगवंत सिंह मान जापान की कंपनियों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा राज्य में उद्योग, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जापान की कंपनियों से साझेदारी की तैयारी

पंजाब सरकार जापान के साथ कई अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहती है, जिनमें मशीनरी निर्माण, ऑटोमोबाइल और ई-मोबिलिटी तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री, सोलर और नई ऊर्जा तकनीकें शामिल हैं। तीन दिन पहले CM भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ जापान के प्रतिनिधिमंडल से एक ऑनलाइन बैठक की थी। इस बैठक में जापानी दूतावास, JETRO (Japan External Trade Organization), JCCII (Japanese Chamber of Commerce and Industry in India) और 25 से अधिक बड़ी कंपनियां जैसे Panasonic, Sumitomo, Nippon, NEC, Toyota शामिल थीं।

‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट’

CM भगवंत सिंह मान का यह जापान दौरा 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली स्थित ISB (इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस) में होने वाली 6वीं प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट की तैयारियों का हिस्सा है। पंजाब सरकार इस समिट से पहले दुनिया भर के निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ा रही है। ‘इन्वेस्ट पंजाब यूनिफाइड रेगुलेटरी मॉडल’ के तहत राज्य में निवेश से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उद्योगपतियों को अनुमति और क्लियरेंस के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पहले भी विदेशों में निवेश को लेकर सक्रिय रहे हैं-CM

यह CM भगवंत सिंह मान का दूसरा बड़ा विदेशी निवेश दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2022 में जर्मनी का दौरा किया था, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण दिया था। इसके अलावा वे दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों और भारतीय उद्योगपतियों से भी कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि दिसंबर 2024 में प्रस्तावित उनका जापान दौरा केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के कारण टल गया था।

निवेश और रोजगार पर फोकस

CM भगवंत सिंह मान के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जापान की टेक्नोलॉजी कंपनियों को पंजाब लाना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और राज्य के बुनियादी ढांचे को बेहतर करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments